Webdunia News
 
  मुख्य समाचार
  अंतरराष्ट्रीय
  राष्ट्रीय
  व्यापार
  खेल
  मनोरंजन
  अन्य
 मुख्य समाचार
बराक ओबामा के भाषण का इंतज़ार
बीबीसी27 मिनट पहले
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अमरीकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद बराक ओबामा डेनवर में पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित करनेवाले हैं.उनका ये भाषण एक फ़ुटबॉल स्टेडियम में होगा जिसमें 80 हज़ार डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों के जमा होने की उम्मीद की जा रही है.ओबामा के सलाहकारों का कहना है कि समारोह स्थल से अलग उनके भाषण के लिए स्टेडियम का चुनाव इसलिए किया ताकि सभी लोग उसमें समा सकें.लेकिन उनके आलोचकों का कहना है कि ये उनके घमंड को दिखाता है और इससे ओबामा को अपने प्रचार में कोई मदद नहीं...
गंगाजल व पृथ्वीराज ने अब कांग्रेस मे
खबर एक्सप्रेस 4 घंटे पहले
गंगाजल मील एवं श्री गंगानगर के जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील ने आज अपने हजारों समर्थको के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित समारोह में श्री गंगानगर हनुमानगढ जिलों से आये हजारों समर्थको के बीच चौ. गंगाजल मील एवं जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय पर सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रतिपक्ष के नेता हेमाराम चौधरी ने की एवं मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...
क्रिकेट में टेनिस एल्बो
डी-डब्लू वर्ल्ड6 घंटे पहले
दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान ग्रेम स्मिथ इन दिनों टेनिस एल्बो से परेशान हैं और उसकी वजह से अगले कुछ सप्ताह तक सक्रिय खेल से बाहर रहेंगे.टेनिस एल्बो. टेनिस नाम से जुड़ी यह परेशानी क्रिकेट की है. कभी सचिन तेंदुलकर की वजह से यह बीमारी सुर्खियों में थी, जब उन्हें कई मैच से हटना पड़ा था. अबकी बार यह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रेम स्मिथ पर भारी पड़ी है.टेनिस एल्बो की वजह से स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ़ खेले जा रहे वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. वह मौजूदा सीरीज़ के तीन मैचों में नहीं खेल पाएंगे और ज्यां कालिस उनकी...
 अंतरराष्ट्रीय
सरकार में शामिल होगी सीपीएन-यूएमएल
जागरण याहू5 घंटे पहले
काठमांडू। माओवादियों की नेपाल में सत्ता पर पकड़ मजबूत करते हुए देश के अन्य कम्युनिस्ट दलों ने भी गुरुवार को सरकार में शामिल होने पर सहमति जताई।संविधानसभा में तीसरे बड़े दल कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल-यूएमएल ने पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल में स्थान को लेकर माओवादी प्रमुख प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार से अलग रहने का फैसला किया था। पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रचंड और सीपीएन-यूएमएल के महासचिव झालानाथ खनाल के बीच बैठक में दोनों माओवादी दल इस समझौते पर पहुंचे। मंत्रिमंडल में यूएमएल के छह मंत्री होंगे।...
पुणे में रोबोट फोड़ेंगे दही हंडी
वेबदुनिया6 घंटे पहले
मुंबई समेत महाराष्ट्र में भले दही हांडी 24 अगस्त को मनाई गई थी, लेकिन पुणे में एक अनोखी दही हांडी का आयोजन 30-31 अगस्त को किया जाएगा, जब गोविंदाओं या गोपिकाओं की जगह रोबोट पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ेंगे।यह अनूठा आयोजन पुणे के महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) परिसर में सातवीं एशिया पैसफिक ब्रॉडकास्टर्स यूनियन (अबू) इंटरनेशनल रोबोकान प्रतियोगिता में किया जाएगा।इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के खेल चैनल पर किया जाएगा। अबू के उपसचिव नोमूनू मिनामी के अनुसार मानव पिरामिड तो आम बात है, लेकिन रोबोट...
शरीफ ने ठुकराई जरदारी की अपील
एनडीटीवीखबर7 घंटे पहले
पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी ने पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ से बृहस्पतिवार को अनुरोध किया कि वह एक बार फिर पाकिस्तान के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो जाएं। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री ने यह कहकर उनके अनुरोध को ठुकरा दिया कि निकट भविष्य में यह संभव नहीं है। पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता अहसान इकबाल ने संवाददाताओं को बताया कि जरदारी ने यह गुजारिश उस समय की जब उन्होंने शरीफ को टेलीफोन किया। जरदारी ने आगामी छह सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पीएमएल-एन उम्मीदवार को हटाने को कहा। गौरतलब है कि पीएमएल-एन गत...
 राष्ट्रीय
सिंगूर में टाटा संयंत्र की घेराबंदी, 300 कर्मचारी फंसे
एनडीटीवीखबर5 घंटे पहले
'पश्चिम बंग खेत मजूर समिति' एवं तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा टाटा मोटर की छोटी कार परियोजना संयंत्र की घेराबंदी के कारण टाटा संयंत्र से बाहर जा रहे तीन सौ कर्मचारी फंस गए। समाजवादी नेता अनुराधा तलवार के नेतृत्व में की गई नाकेबंदी के कारण ज्योमाला दरवाजे से पुलिस सुरक्षा में छह बसों में सवार इन कर्मचारियों को नाकेबंदी का सामना करना पड़ा। ताजा समाचार मिलने तक यह कर्मचारी संयंत्र के भीतर ही फंसे थे। सुश्री तलवार ने कहा, हम इन्हें तब तक बाहर नहीं जाने देगें, जब तक 400 एकड़ जमीन वापस नहीं कर दी...
तीसरे मोर्चे की दिल्ली में रैली अगले माह
जागरण याहू5 घंटे पहले
नई दिल्ली। पहले अन्नाद्रमुक और बाद में सपा द्वारा साथ छोड़ देने से बड़ा झटका खाए तीसरे मोर्चे ने अगले महीने दिल्ली में बड़ी रैली करने का फैसला किया है।मोर्चे की अगले सप्ताह यहां होने वाली बैठक में इस रैली की तिथि तय की जा सकती है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में मोर्चा अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर भी चर्चा करेगा। मोर्चे के घटक दल जद एस के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि दिल्ली में विशाल रैली का आयोजन करके मोर्चा अपनी ताकत दिखा देगा।इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट...
'कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र का बयान ग़ैर ज़रूरी'
बीबीसी5 घंटे पहले
कश्मीर मामले पर संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थियों के मामलों से जुड़ी संस्था यूएनएचसीआर के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.यूएनएचसीआर ने अपने बयान में कहा था कि कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों को संयत व्यवहार करना चाहिए ताकि निर्दोष आम नागरिकों की जान न जाए.मानवाधिकार मामलों के उच्चायुक्त के दफ़्तर से जारी किए गए बयान में भारत प्रशासित कश्मीर की स्थिति पर चिंता प्रकट की गई है.इस बयान में कहा गया है, "हम भारत सरकार से और ख़ास तौर पर सुरक्षा बलों से अनुरोध करते हैं कि वे शांतिपूर्ण जनसभा आयोजित...
 व्यापार
भारत-आसियान मुक्त व्यापार 1 जनवरी से
एनडीटीवीखबर7 घंटे पहले
भारत और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन 'आसियान' के 10 सदस्य देशों के वाणिज्य मंत्री गुरुवार को अगले वर्ष पहली जनवरी से निर्यात शुल्कों में कटौती करने पर सहमत हो गए। इससे पहले छह वर्ष तक चली बातचीत की लंबी प्रक्रिया के बाद गुरुवार को भारत और आसियान ने मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया। इसके तहत इन देशों के बीच व्यापारिक माल का मुक्त व्यापार होगा। समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक इस समझौते को इन देशों के बीच वर्ष 2016 तक मुक्त व्यापार क्षेत्र (एफटीए) के गठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...
दिल्ली की मंडियां
जागरण याहू9 घंटे पहले
नई दिल्ली, 28 अगस्त। देश के विभिन्न प्रांतों में आतंकवाद, अलगाववाद एवं दैवी प्रकोप बाढ़ जैसी विकट स्थिति उत्पन्न होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अनाज-दाल, किराना-मेवे एवं तेल बाजार में ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है जिसके चलते चौतरफा मंदे का माहौल बन गया है। मूंग, उड़द, मसूर, तुअर 40/100 रुपए, गुड़ 25/50 रुपए, तेल अरण्डी 50 रुपए प्रति क्विंटल लुढ़क गए। वहीं जीरे में सटोरियों की लिवाली से एवं बारीक चावल में निर्यातकों की पकड़ से 100 रुपए का इजाफा हो गया। अन्य जिंसों में कारोबार कमजोर रहा।गेहूं:...
कच्चा तेल बाजार पर हावी
जोश-189 घंटे पहले
तकनीकी विश्लेषक अश्वनी गुजराल का कहना है कि यदि बाजार हाल का स्तर तोड़ता है तो कारोबार फिर से शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाजार कमजोर हो रहा है और निचला स्तर बनाने की कोशिश कर रहा है। उनका मानना है कि अगर कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जाता है तो निफ्टी अपने समर्थन स्तर के नीचे जा सकता है। उनका मानना है कि बाजार फिर से निचले स्तर पर जा सकता है। अश्वनी गुजराल ने सीएनबीसी-टीवी18 से खास बातचीत की: निफ्टी के 4,200 के नीचे जाने की कितनी सम्भावनाएं हैं? 4,400 के स्तर के ऊपर जाने की कितनी सम्भावनाएं...
 खेल
दम तोड़ता हॉकी के जादूगर का सपना
वेबदुनिया4 घंटे पहले
का वितरण किया जा रहा होगा, तब कई लोगों के दिमाग में यह खयाल जरूर आएगा कि दादा ध्यानचंद जिनका जन्मदिन (29 अगस्त) पूरा देश खेल दिवस के रूप में मनाता है, उसी जादूगर की सबसे प्रिय 'हॉकी' आज कितनी दयनीय अवस्था में पहुँच गई हैबताने की जरूरत नहीं है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है, लेकिन इस खेल के साथ 14 सालों तक कंवरपाल सिंह ने जो खिलवाड़ किया, उसी का नतीजा रहा कि 8 स्वर्ण, 1 रजत और 2 काँस्य ओलिम्पिक पदक जीतने वाला भारत 80 साल के ओलिम्पिक इतिहास में पहली मर्तबा बाहर था।दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को...
आत्मविश्वास से मिला ओलिंपिक कांस्य : सुशील
एनडीटीवीखबर7 घंटे पहले
ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने अपनी इस कामयाबी को अटूट एकाग्रता और बुलंद हौसले का नतीजा बताया है। सुशील बृहस्पतिवार को दिल्ली में अपने सम्मान में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा इस्पात मंत्री राम विलास पासवान की ओर से आयोजित समारोह में बोल रहे थे। श्री पासवान ने बीजिंग ओलिंपिक खेलों में 66 किलो वर्ग फ्रीस्टाइल का कांस्य पदक जीतने वाले सुशील कुमार को इस मौके पर 25 लाख रुपये का नकद इनाम प्रदान किया। सुशील ने कहा कि उन्होंने हर मुकाबले में अपनी एकाग्रता और आत्मविश्वास को बनाए रखा। इसके...
जेसीटी ने गोवा स्पोर्टिग को हराया
जागरण याहू7 घंटे पहले
नई दिल्ली। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही जेसीटी मिल्स फगवाड़ा की टीम ने बृहस्पतिवार को 121वें ओसियंस डूरंड कप फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में स्पोर्टिग क्लब गोवा को 3-1 से हरा दिया जबकि टाटा फुटबाल एकेडमी [टीएफए] और एयर इंडिया [मुंबई] का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा।राजधानी के अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले मिनट में जेसीटी की टीम उस वक्त एक मौका चूक गई जब एडुअर्डो की फ्री किक को बलदीप सिंह ने हेड के जरिए रोक दिया। हालांकि स्पोर्टिग क्लब के लेविनो फर्नाडीस ने जेसीटी गोलकीपर...
 मनोरंजन
बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप
बीबीसी10 घंटे पहले
'रॉक आन' में निर्देशक फ़रहान अख़्तर एक्टिंग तो कर रहे हैं, साथ में गा भी रहे हैंमनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी ख़बरें समेटे बीबीसी हिंदी एफ़एम का विशेष कार्यक्रम 'बीबीसी टेक वन'इस अंक में बताएँगे भारत में इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्मों के बारे में और राय लेंगे बीबीसी हिंदी के फ़िल्म क्रिटिक सुभाष के झा से भी.इस हफ़्ते सिनेमा हाल्स में पहुँच रही है की फ़िल्म जिसमें जाने-माने निर्देशक एक्टिंग तो कर ही रहे हैं, साथ में गा भी रहे हैं.एक्ता कपूर की फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं . फ़िल्म में...
'वांटेड' सिर्फ एक्शन...
वेबदुनिया11 घंटे पहले
वांटेड' हॉलीवुड की एक एक्शन फिल्म है, जिसका कुछ भाग 'मिनी सिरीज ऑफ दी सेम नेम' नामक कॉमिक से लिया गया है। फिल्म को निर्देशित किया है तिमूर बेकममबिटोव ने। यह मार्क प्लेट, जेसन नेटर व जिम लिम्ले द्वारा निर्मित है।हॉलीवुड की सबसे सेक्सी अभिनेत्री एंजिलिना जोली, नए अदाकार जेम्स मक्कॉए और अनुभवी अभिनेता मोर्गन फ्रीमैन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म हजार साल पुराने रहस्यमय व गुप्त हत्यारे संगठन 'दि फ्रेटिनिटी' पर आधारित है। फिल्म का कथानक कुछ इस प्रकार है- सामान्य से एक एकाउंट मैनेजर गिब्सन (जेम्स मक्कॉए)...
क्रिसमस पर आमिर का मुकाबला अक्षय से
जोश-1815 घंटे पहले
पिछले वर्ष क्रिसमस के हफ्ते में अभिनेता अभिनीत फिल्म ‘वेल्कम’ और की फिल्म ‘तारे जमीन’ प्रदर्शित हुई थी। अलग-अलग विषयों पर बनी इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत धमाल मचाया था। और इस साल भी क्रिसमस के दौरान और रुपहले पर्दे पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। एक तरफ, जहां की फिल्म ‘गजिनी’ का इसी तारीख को प्रदर्शित होना निश्चित है, वहीं की फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ भी क्रिसमस में प्रदर्शित होने की राह देख रही है। इस पर निखिल आडवाणी कहते हैं कि, “जी हां, हम वहीं तारीख देख रहे हैं, लेकिन इस...
 अन्य
सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत
जागरण याहू3 घंटे पहले
संवाद सूत्र, आनंदपुर साहिबगांव गरा के पास वीरवार को हुए एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे हादसा उस समय हुआ जब टाटा 407 तथा 10 टायरों वाले ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। दुर्घटना सुबह 8 बजे के करीब हुई जब झज्जा चौक की तरफ से टाटा 407 आनंदपुर साहिब की तरफ आ रहा था। गांव गरा के पास सीमेंट से भरा 10 टायरों वाले ट्रक (पीबी 02एएस -9605) सड़क पर अचानक निकला और दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। दो व्यक्तियों की तो घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे व्यक्ति ने पीजीआई पहुंचकर...
दलितों के पुरोहित' होने का गर्व
वेबदुनिया7 घंटे पहले
शालिनी जोशी, देहरादून से, बीबीसी हिंदी के लिए, गुरूवार, 28 अगस्त 2008( 21:45 IST )हिंदुओं की तीर्थनगरी हरिद्वार में आज भी जब कोई अस्थि-विसर्जन या कोई मृत्यु के बाद का संस्कार करने पहुँचता है तो पहले उसकी जाति पहचान पूछी जाती है। वह अनुसूचित जाति का हुआ तो स्थानीय पंडित-पुरोहित उसका संस्कार करवाने और दान-दक्षिणा लेने से हिचकते हैं।यह दीगर बात है कि इसी हरिद्वार में एक पुरोहित परिवार ऐसा भी है, जो सामाजिक निषेध और रूढ़ी के इस बंधन को तोड़कर अनुसूचिजाति के लोगों का धार्मिक संस्कार करवाता है। भले ही...
बस 15 मिनट देकर रहिए सदा जवान!
जोश-1814 घंटे पहले
इस तनाव भरी जिंदगी में जब कभी हम एक दिन आईने के सामने खड़े होकर अपनी आंखों के नीचे झुर्रियां देखते हैं तो मन घबरा जाता है कि इतनी कम उम्र में ये बुढ़ापे के निशान कहां से आए? एक मनोचिकित्सक, जैन विशेषज्ञ और एक लेखिका मैरी जाक्श लोगों को जिंदगी में खुश रहने की कुंजी बताती हैं। अपने ब्लॉग के जरिए वे आध्यात्मिक जानकारी देती हैं और आइए देखें कि बढ़ती उम्र को किस तरह केवल 15 मिनट देकर रोककर रखा जा सकता हैं। कई शोध से पता चला है कि ध्यान-साधना से हमारे दिमाग की तंतुओं में काफी परिवर्तन आता है। इन बदलावों...